बिहार में सियासी सुपर संडे! पीएम मोदी का आज मेगा रोड शो, अमित शाह और राहुल गांधी...

बिहार में सियासी सुपर संडे! पीएम मोदी का आज मेगा रोड शो, अमित शाह और राहुल गांधी की रैलियों से गरमाएगा चुनावी माहौल

बिहार में सियासी सुपर संडे पीएम मोदी का आज मेगा रोड शो अमित शाह और राहुल गांधी की रैलियों से गरमाएगा चुनावी माहौल

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में आज रविवार का दिन सियासत के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला हैं. एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में मेगा रोड शो करने जा रहे है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राज्य में चुनावी हुंकार भरेंगे. तीनों बड़े नेताओं की मौजूदगी से बिहार की सियासत में आज का दिन ‘सुपर संडे’ बन गया हैं.

पीएम मोदी का तीसरा पटना रोड शो, आरा-नवादा में रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को पटना में उनका भव्य रोड शो होगा. यह रोड शो राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिनकर गोलंबर से शुरू होगा, जो ठाकुरबाड़ी रोड और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक पहुंचेगा. प्रधानमंत्री बाद में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे. रोड शो को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

अमित शाह और राहुल गांधी भी मैदान में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को मुजफ्फरपुर और वैशाली में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बेगूसराय और खगड़िया में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे. बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना हैं. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि शेष सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा. सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, और आज का दिन नेताओं की रैलियों और रोड शो के जरिए राज्य की राजनीति का तापमान और बढ़ाने वाला हैं.

यह भी पढ़े: ब्रिटेन में चलती ट्रेन में खौफनाक हमला, कैम्ब्रिजशायर में चाकूबाजी से दहशत, दो संदिग्ध गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

बिहार

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

बिहार

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन