बांकीपुर सीट से पीके लगातार आगे, भाजपा के नीरज 1162 वोट से पीछे

बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर सीट से पीके लगातार आगे, भाजपा के नीरज 1162 वोट से पीछे

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट से उनकी पार्टी पीछे चल रही है। जनसुराज के प्रशांत किशोर ने तीसरे राउंड में भी अपनी लीड बनाए रखी है।

बांकीपुर सीट से पीके लगातार आगे भाजपा के नीरज 1162 वोट से पीछे

बांकीपुर सीट से पीके लगातार आगे |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट से उनकी पार्टी पीछे चल रही है। जनसुराज के प्रशांत किशोर ने तीसरे राउंड में भी अपनी लीड बनाए रखी है। वो 1162 वोटों से आगे हैं। बीजेपी के नीरज सिन्हा 3879 मतों के साथ दूसरे नंबर पर जबकि राजद की रेखा गुप्ता पिछड़ती दिख रही हैं। उन्हें दो राउंड में 767 वोट मिले हैं।

बता दें कि AN कॉलेज में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM के वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती 14 टेबल पर 31 राउंड में कराई जाएगी। काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। मतगणना की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज सिन्हा, आरजेडी की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। परिणाम से पहले बीजेपी जश्न की तैयारी कर रही है। बीजेपी नेता कल्लू ने 200 किलो लड्डू बनवाए हैं।

34.30% वोटिंग से बढ़ी राजनीतिक दलों की बेचैनी

बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में सिर्फ 34.30% वोटिंग हुई। यह 2025 के विधानसभा चुनाव में हुए 41.39 प्रतिशत मतदान से लगभग 7 प्रतिशत कम है। भाजपा इसे अपने परंपरागत मतदाताओं की कम भागीदारी से जोड़कर देख रही है, जबकि जन सुराज का दावा है कि कम मतदान बदलाव के पक्ष में शांत वोटिंग का संकेत हो सकता है। दूसरी ओर राजद का मानना है कि उसके समर्थक मतदाता पूरी तरह मतदान में शामिल हुए हैं। 
 
संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

झारखंड

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

झारखंड

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

छात्र आंदोलन के विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

झारखंड

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था