Bihar News: आज से शुरू पटना का हाईटेक श्मशान, मिलेंगी ये सुविधाएं

पटना के बांस घाट स्थित अत्याधुनिक शवदाह गृह में आज से अंत्येष्टि सेवा शुरू होगी। पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ इसका शुभारंभ किया गया।<br/>

By : Rani Thakur
Bihar News: आज से शुरू पटना का हाईटेक श्मशान, मिलेंगी ये सुविधाएं

आज से शुरू पटना का हाईटेक श्मशान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना:
पटना के बांस घाट स्थित अत्याधुनिक शवदाह गृह में आज से अंत्येष्टि सेवा शुरू होगी। पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ इसका शुभारंभ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार परिसर में एक साथ कुल 18 अंत्येष्टि की व्यवस्था की गई है। 

4 विद्युत शवदाह 

इस अत्याधुनिक शवदाह गृह में कुल 4 विद्युत शवदाह, 6 लकड़ी आधारित शवदाह और 8 पारंपरिक अंत्येष्टि स्थल की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यहां श्रद्धांजलि एवं पूजा-अर्चना के लिए अलग प्रार्थना स्थल की भी व्यवस्था की गई है। 

परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था 

अंतयेष्टि के लिए आने वाले परिजनों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग और प्रकाश की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। यहां पर्यावरण-अनुकूल अंतिम संस्कार की आधुनिक सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

बुकिंग की सुविधा

इस शवदाह गृह के संचालन एवं अनुरक्षण की जिम्मेदारी ईशा आउटरीच को सौंपी गई है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंत्येष्टि सेवा के लिए बुकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। फोन और ई-मेल के माध्यम से अंतिम संस्कार के लिए बुकिंग  और जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

सहायता केंद्र की सुविधा 

इस परिसर में सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, ताकि यहां आने वाले परिजनों को किसी तरह की परेशानी ना हो। जानकारी के अनुसार यह अत्याधुनिक शवदाह गृह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से विकसित किया गया है।  
 
संबंधित सामग्री

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।