बांकीपुर उपचुनाव

प्रशांत किशोर के आरोपों पर पटना पुलिस की सफाई, कहा- यह कार्रवाई किसी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा समर्थकों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों के बीच पटना पुलिस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

By : Rani Thakur
प्रशांत किशोर के आरोपों पर पटना पुलिस की सफाई, कहा- यह कार्रवाई किसी...

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा समर्थकों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों के बीच पटना पुलिस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस ने कहा है कि मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले लागू साइलेंस पीरियड के दौरान चुनाव प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। इस अवधि में जो लोग चुनाव प्रचार में लगे हों और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता न हों, उन्हें क्षेत्र छोड़ना अनिवार्य होता है।

पटना पुलिस के अनुसार नियमित जांच और सत्यापन अभियान के दौरान कुछ बाहरी जिलों के लोग संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद पाए गए। जांच में उनके चुनाव प्रचार में शामिल होने के संकेत मिलने के बाद चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें प्रिवेंटिव (निवारक) हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं, बल्कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।