बांकीपुर उपचुनाव

पटना पुलिस की कार्रवाई : फॉर्च्यूनर से 1.17 लाख बरामद, चुनाव प्रभावित करने की मिली थी सूचना

बांकीपुर उपचुनाव के दौरान पटना में 1.17 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

By : Rani Thakur
पटना पुलिस की कार्रवाई : फॉर्च्यूनर से 1.17 लाख बरामद, चुनाव प्रभावित करने की मिली थी सूचना

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बांकीपुर उपचुनाव में मतदान की गति धीमी है। पहले चार घंटे में 12 प्रतिशत   से भी कम वोट डाले गए हैं। इस बीच राजनीतिक तल्‍खी चरम पर है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पीरबहोर थाना पुलिस ने भवर पोखर के पास जांच के दौरान एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली।

इस तलाशी अभियान के दौरान कार सवार रामकृष्णा नगर निवासी एक युवक के पास से 1.17 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अब इस बरामद नकदी के स्रोत और उसके उपयोग की पुष्टि करने में जुटी है। युवक को हिरासत में लेकर पीरबहोर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को उपचुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्‍य से कैश ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। भवर पोखर पशु अस्‍पताल के पास एक फॉर्च्‍यनर से बरामद राशि की जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।