न्यूज 11 भारत /. बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / ( संवाददाता) पटना - पटना पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सरकार महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।
हाईलाइट्स -
- पप्पू यादव ने महिला सुरक्षा और मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
- NEET विवाद में राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बताया भ्रष्ट
- भाजपा पर जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया
- सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बताया
NEET विवाद पर राहुल गांधी का समर्थन
NEET परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सांसद ने Rahul Gandhi द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि मंत्री, माफिया और बड़े अधिकारियों के बच्चों को फायदा पहुंचाया जाता है, जबकि मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की।
जनसंख्या नीति और बीजेपी की राजनीति पर सवाल
आंध्र प्रदेश में N. Chandrababu Naidu सरकार द्वारा अधिक बच्चों पर प्रोत्साहन देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और उसके सहयोगी दलों के बयानों में विरोधाभास दिखाई देता है। उन्होंने भाजपा पर जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दक्षिण भारत का उदाहरण दिया। वहीं, असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के बयान पर भी उन्होंने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाए। बिहार की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “सम्राट चौधरी बीजेपी के नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी हैं।
इसे भी पढ़ें - नीतीश आर्काइव” में सहेजी जाएगी सुशासन और सामाजिक बदलाव की पूरी कहानी : नीरज कुमार