धमकी

पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, मेल में लिखा पप्पू यादव तुम सुधर जाओ नहीं तो...

पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को और उनके परिवार को जान से मांगने की धमकी मिली है।

By : Rani Thakur
पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, मेल में लिखा पप्पू यादव तुम सुधर जाओ नहीं तो...

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राजीव कुमार / पूर्णिया :
पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को और उनके परिवार को जान से मांगने की धमकी मिली है। ये धमकी सांसद के आधिकारिक पोर्टल के शिकायत सेक्शन में दी गई है। इस धमकी में पप्पू को गोली मारने की धमकी दी गई है और साथ ही उनके परिवार को बम से उड़ा देने की बात कही गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद के मीडिया संयोजक जैद खान ने नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को पत्र लिखकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नई दिल्ली DCP को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को सांसद के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं। इन संदेशों में सांसद पप्पू यादव को गोली मारकर हत्या करने और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

धमकी भरे संदेश में बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है कि “पप्पू यादव तुम सुधर जाओ नहीं तो तुमको गोली मार देंगे और तुम्हारे पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे तुम मेरा कुछ भी नहीं कर सकते...”

आरोपी की पहचान मुकेश मिश्रा के नाम से हुई है। शिकायत पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार मुकेश मधुबनी जिला का है। साथ में आरोपी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी और आधार नंबर भी दर्ज है।

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के मीडिया संयोजक जैद खान ने 29 जुलाई को नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया है। सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि शुरुआती जानकारियों के अनुसार, यह धमकी नई दिल्ली क्षेत्र से दी गई है, जो तिलक मार्ग थाना क्षेत्र से संबंधित है। संबंधित थाने में तत्काल प्रभाव से प्राथमिक दर्ज (FIR) कर गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।