गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे पप्पू यादव, हैंडओवर नहीं करने पर बिल्डर को हड़काया

By : News11 Bharat
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे पप्पू यादव, हैंडओवर नहीं करने पर बिल्डर को हड़काया

राजीव कुमार/न्यूज11  भारत

पूर्णिया/डेस्क: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक बार फिर पूर्णिया में रॉबिनहुड की भूमिका में दिखे जहां पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पहुंचकर मेडिकल कॉलेज की स्थिति का जायजा लिया. इस बाबत पप्पू यादव ने मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग बनाने वाले संवेदक द्वारा बिल्डिंग हैंडओवर नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और फोन पर बात करते हुए कहा कि या तो आप बिल्डिंग हैंडओवर करें या ताला तोड़ कर उसमें मेडिकल कॉलेज के काम शुरू किए जाएंगे.

दरअसल संवेदक ने कहा कि सरकार के पास 65 करोड़ की राशि बची हुई है जिस पर पप्पू यादव ने कहा कि यह आप लोगों का मामला है आपके कारण पूर्णिया की जनता सफर नहीं करेगी. आपको हैंडओवर करना ही पड़ेगा. वहीं पूर्णिया के मेडिकल क्षेत्र में सुधार के लिए मौजूद चिकित्सकों से सलाह ली और जल्द ही पूर्णिया में सस्ती दरों पर जांच केंद्र खोलने की बात कही. उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता में पूर्णिया के मेडिकल सेक्टर को सुधारना है जो 6 महीने के अंदर आपको नजर आने लगेगा.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल
https://www.news11bharat.com/bihar/encounter-between-stf-and-police-in-begusarai-one-criminal-injured-by-bullet/98462

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई