बिहार में आज रात से ठप रहेंगी बिजली की ऑनलाइन सेवाएं, रिचार्ज-भुगतान सब बंद

बिजली की ऑनलाइन सेवाएं बाधित

बिहार में आज रात से ठप रहेंगी बिजली की ऑनलाइन सेवाएं, रिचार्ज-भुगतान सब बंद

नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर पर माइग्रेशन किया जा रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहेंगी।

बिहार में आज रात से ठप रहेंगी बिजली की ऑनलाइन सेवाएं रिचार्ज-भुगतान सब बंद

बाधित रहेंगी बिजली की ऑनलाइन सेवाएं |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर पर माइग्रेशन किया जा रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहेंगी। 

ये सेवाएं रहेंगी बाधित 

मिली जानकारी के अनुसार, सिस्टम माइग्रेशन की यह प्रक्रिया 27 जून की रात 8 बजे से शुरू होगी और 28 जून की रात 8 बजे तक जारी रहेगी। 24 घंटे की इस अवधि के दौरान वेबसाइट या आधिकारिक ऐप्स से ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर का रिचार्ज, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, कनेक्शन का लोड बढ़ाना या नाम चेंज का अनुरोध समेत किसी भी प्रकार का ऑनलाइन बिल सुधार करना संभव नहीं होगा। 

उपभोक्ताओं को राहत

इसके अलावा इस दौरान बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। माइग्रेशन के दौरान आपके स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस जीरो हो जाता है तो आपके लिए राहत की खबर है। इस दौरान किसी भी उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जाएगी। 

उपभोक्ताओं से अपील 

बिजली कंपनियों ने सभी आम लोगों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले ही अपने बकाया बिलों का भुगतान कर लें और स्मार्ट मीटर को पहले ही रिचार्ज कर लें।

संबंधित सामग्री

पटना मरीन ड्राइव का बदलेगा लुक : जीविका दीदियों के लिए महिला हाट से लेकर रिवरफ्रंट वॉकवे की सुविधा

बिहार

पटना मरीन ड्राइव का बदलेगा लुक : जीविका दीदियों के लिए महिला हाट से लेकर रिवरफ्रंट वॉकवे की सुविधा

पटना में गंगा किनारे का नजारा आने वाले दिनों में पूरी तरह बदलने वाला है। जेपी गंगा पथ को सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और शहरी सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

पटना मेट्रो: मानसून के कारण टला बेली रोड का डायवर्जन, नहीं बंद होगी कोई लेन

बिहार

पटना मेट्रो: मानसून के कारण टला बेली रोड का डायवर्जन, नहीं बंद होगी कोई लेन

बेली रोड पर आज से होने वाला डायवर्जन अब नहीं होगा। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से एक लेन बंद करने का फैसला लिया गया था, जिसे अब मानसून की वजह से टाल दिया गया है।

गया में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड: कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

बिहार

गया में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड: कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

गया शहर के जीबी रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में करीब 3.80 करोड़ रुपये के कथित वाहन लोन घोटाले का मामला सामने आया है।

जमुई में दोस्त संग निकले युवक की संदिग्ध मौत पर सड़क जाम, अस्पताल के बाहर रिश्तेदार पर भी फायरिंग

बिहार

जमुई में दोस्त संग निकले युवक की संदिग्ध मौत पर सड़क जाम, अस्पताल के बाहर रिश्तेदार पर भी फायरिंग

जिले के बरहट थाना क्षेत्र के नुम्मर इलाके के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

बंदिशें टूटीं, प्यार जीता, बिहार में किन्नर सुशीला संग युवक ने रचाई शादी

बिहार

बंदिशें टूटीं, प्यार जीता, बिहार में किन्नर सुशीला संग युवक ने रचाई शादी

समाज के ताने, बंदिशें और तमाम चुनौतियों के बावजूद, बेगूसराय जिले के संजात गांव निवासी कलाकार विकास कुमार, ने जन्म से किन्नर रहे सुशीला को अपना जीवन साथी बना लिया है।