न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के रामनगर से है, जहां रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में खेत में पानी पटवन को लेकर दो पक्षों मे हुई मारपीट हो गई। इस दौरान धारधार हथियार से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनेजर माझी के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद घायल व्यक्ति को पहले रामनगर सिएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिती नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर एसडीपीओ सत्येन्द्र राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मामले जांच शुरू कर दी है।