नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान, आवास पर बुलाई आपात बैठक

नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान, आवास पर बुलाई आपात बैठक

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।

नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान आवास पर बुलाई आपात बैठक

पूर्व सीएम नीतीश कुमार |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया। दरअसल, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार लिए आखिरी 48 घंटे में सभी पार्टियां अपनी गोटियां सेट करने में लगी है। प्रशांत किशोर ने इन बड़ी पार्टियों की चैन चुरा ली है।

जदयू की चुनावी रणनीति और पार्टी की दिलचस्पी को लेकर बन रहे माहौल के बीच नीतीश कुमार ने खुद कमान संभाली। उन्होंने अपने आवास पर वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की आपात बैठक बुलाकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। बैठक में संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क अभियानों और मतदाताओं के रुझान पर विस्तार से चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने नेताओं को निर्देश दिया कि वे अंतिम समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रचार में जुटे रहें, ताकि सरकार के विकास कार्यों का संदेश हर घर तक पहुंचे।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने नेताओं से कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने से लेकर ईवीएम सील होने तक किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने एनडीए सरकार की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्पों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। 

बता दें कि बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग है। चुनाव प्रचार के अंतिम क्षण तक और ईंवीएम सील होने तक पूरी सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करें। साथ ही प्रत्येक मतदाता तक एनडीए सरकार की सामजिक न्याय एवं जनकल्याण के संकल्प को पहुंचाएं।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।