न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार को बड़ी योजनाओं की सौगात देने के लिए पूर्णिया पहुंचे थे. पूर्णिया की धरती से बिहार को योजनाओं की सौगात देने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने, सीमांचल में बांग्लादेशियों को बसने देकर डेमोग्राफी चेंज होने देने समेत कई मुद्दों पर जमकर लपेटा है. बिहार को योजनाओं की सौगात देने राज्य के विकास और महत्वाकांक्षी योजनाओं की बात करने से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी प्रसन्न दिखाई दिये. पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित नीतीश कुमार ने बिहार के रोज़गार अभियान को लेकर अगले पांच वर्षों की रूपरेखा ही प्रस्तुत कर दी. उन्होंने एक करोड़ रोज़गार सृजित करने की योजना की भी घोषणा कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपना काम तो कर ही रही है साथ ही जनता का भी समर्थन उसे मिल रहा है.
नीतीश कुमार ने महत्वाकांक्षी योजनाओं में की कौन-कौन सी घोषणाएं
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जो घोषणा की है उसके अनुसार, राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोज़गार और नौकरियां देगी. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बिहार के लिए आगामी महत्वाकांक्षी योजनाएं का भी ऐलान किया है-
- बिहार में नए उद्योग स्थापित करने के लिए केन्द्र से मिल रही विशेष सहायता
- पीएम मोदी ने 36000 करोड़ रुपए से अधिक की विद्युत, रेलवे, पूर्णिया एयरपोर्ट, आवासन एवं शहरी कार्य, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन तथा डेयरी योजनाओं का कर दिया है शुभारम्भ
- लगभग 5000 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं के लाभों का भी वितरण किया गया
- पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान सेवा की शुरू होने से पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा होगा
- नई रेल लाइनों से परिचालन सुगम होगा, माल ढुलाई के लिए सुविधा बढ़ेगी जिसका सीधा फायदा बिहार को होगा
- राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के शुभारंभ से मखाना उत्पादन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा
- मखाना किसानों की आमदनी एवं व्यापार बढ़ेगा.
- आने वाले दिनों में बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
यह भी पढ़ें: हारा पाकिस्तान कर रहा नया पैंतरा! एशिया कप के बहिष्कार की दे डाली धमकी, नहीं खेलेगा अगला मैच!