नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को साकार करेगी नीतीश सरकार - उमेश सिंह कुशवाहा

By : News11 Bharat
नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को साकार करेगी नीतीश सरकार - उमेश सिंह कुशवाहा

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य के समग्र विकास हेतु नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने तथा जनता की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने हेतु पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा ईमानदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेतृत्व मिलना बिहारवासियों के लिए सचमुच सौभाग्य की बात है. हमारे नेता निस्वार्थ भाव और पूर्ण समर्पण के साथ लंबे समय से बिहार की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं. यही कारण है कि बतौर मुख्यमंत्री बीस वर्षों से अधिक के लंबे कार्यकाल के बावजूद आम जनता का विश्वास उनके प्रति लगातार और अधिक मजबूत होता गया है.

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सदैव जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. साथ ही, विकास की पहुंच प्रदेश के हर गाँव और हर व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने अनेक उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारा है.

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले पांच वर्ष बिहार के समग्र विकास को नई उड़ान देने वाले साबित होंगे. विशेष रूप से उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में बिहार एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है. आने वाले दिनों में विकास के मानचित्र पर बिहार नई और महत्वपूर्ण लकीर खींचने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सुपौल: पिपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यालय के सामने सैकड़ों लोगों का धरना प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।