बांकीपुर उपचुनाव : पटना पहुंचे नितिन नवीन, बांकीपुर उपचुनाव पर करेंगे मंथन

बिहार चुनाव

बांकीपुर उपचुनाव : पटना पहुंचे नितिन नवीन, बांकीपुर उपचुनाव पर करेंगे मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन फिर से पटना पहुंचे हैं। यहां वे बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे।

बांकीपुर उपचुनाव  पटना पहुंचे नितिन नवीन बांकीपुर उपचुनाव पर करेंगे मंथन 

पटना पहुंचे नितिन नवीन |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह पटना पहुंचे।

हाल में ही बिहार आए थे नितिन नवीन

पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से ठीक पहले नितिन नवीन का पटना दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। नितिन नवीन अभी हाल ही में बिहार आए थे और अब मतदान से पहले उनकी मौजूदगी को भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति पर मंथन

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति और अंतिम दौर के चुनाव प्रचार की समीक्षा की जाएगी। बांकीपुर सीट लंबे समय तक नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ रही है। वे इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। उनके लोकसभा में जाने के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा का भी सवाल माना जा रहा है।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला 

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में सक्रिय हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी लगातार जनसंपर्क और चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व अंतिम समय तक संगठन को पूरी तरह सक्रिय रखने की रणनीति पर काम कर रहा है।

सरकार के कामकाज की भी होगी समीक्षा

बताया जा रहा है कि नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विभिन्न विभागों के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही इन उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

स्टार प्रचारकों ने संभाला मोर्चा

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतार दिया है। भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी तथा अभिनेता-गायक पवन सिंह ने विभिन्न इलाकों में जनसभाएं और रोड शो कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

बिहार में एनडीए सरकार लिख रही नया अध्याय

मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है और बांकीपुर की जनता इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं पवन सिंह ने कहा कि भाजपा की पहचान विकास, राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और क्षेत्र की प्रगति के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।
 

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।