योजना 

New Airport In Bihar: अब सहरसा से भी उड़ेंगे विमान, इस क्षेत्र के लोगों को होगा सीधा फायदा 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सहरसा एयरपोर्ट के विकास के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसी चयन के बाद निर्माण कार्य 15 महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। 

By : Rani Thakur
New Airport In Bihar: अब सहरसा से भी उड़ेंगे विमान, इस क्षेत्र के लोगों को होगा सीधा फायदा 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सहरसा एयरपोर्ट के विकास के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसी चयन के बाद निर्माण कार्य 15 महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को डीजीसीए के मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यहां से 20 से 30 सीटर वाले छोटे विमान उड़ान भरेंगे।

हवाई अड्डे और रनवे के विस्तार के लिए 12 एकड़ अतिरिक्त जमीन की जरूरत है। बिहार सरकार अपने खर्च पर 147 करोड़ रुपए की लागत से इस भूमि का अधिग्रहण कर रही है। जिला प्रशासन और विमानन विभाग काम में जुटा है ताकि टेंडर फाइनल होते ही निर्माण शुरू हो सके।

42.52 करोड़ का टेंडर: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विकास कार्य के लिए टेंडर जारी किया।

147 करोड़ की जमीन: बिहार सरकार 12 एकड़ जमीन अधिग्रहण पर 147 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इन शहरों से जुड़ेगा: पटना, पूर्णिया, दरभंगा, गयाजी, देवघर, वाराणसी व लखनऊ के लिए उड़ानें होंगी।

ऑपरेट होंगे ये विमान: डोर्नियर, बीचक्राफ्ट और सेसना मॉडल के 20-30 सीटर विमान चलेंगे। रनवे 800 से 1200 मीटर का होगा। वीआईपी इतिहास: नंदलाली क्षेत्र में बनी यह हवाई पट्टी कई पीएम के उतरने का केंद्र रही है।

सहरसा एयरपोर्ट कोड 2बी टाइप का बनेगा। इससे सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के करीब 1 करोड़ लोगों को हवाई सुविधा मिलेगी। सीधे तौर पर 50 लाख लोगों को लाभ होगा। कोसी में बाढ़ के दौरान राहत कार्यों में सीधी मदद मिलेगी। स्थानीय कारोबार को राष्ट्रीय बाजार मिलेगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।