नवादा सदर अस्पताल में हंगामा, पैसे मांगने के आरोप में एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता की पिटाई

नवादा सदर अस्पताल में हंगामा, पैसे मांगने के आरोप में एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता की पिटाई

नवादा सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालक पर 5000 रुपये मांगने के आरोप के बाद मरीज के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।बीच-बचाव करने पहुंची आशा कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट हुई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वाय

नवादा सदर अस्पताल में हंगामा पैसे मांगने के आरोप में एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता की पिटाई

नवादा सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता से मारपीट |

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 

नवादा | संवाददाता अमन :  नवादा सदर अस्पताल परिसर में उस समय हंगामा हो गया जब मरीज के परिजनों ने एक सरकारी एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस चालक पर आरोप है कि उसने मरीज के परिजनों से फोन पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर 5000 रुपये की मांग की थी। पैसे देने की बात होने के बाद चालक कथित तौर पर मौके से चला गया और बाद में फोन भी नहीं उठाया।

हाइलाइट्स:

  • नवादा सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता से मारपीट
  • मरीज के परिजनों ने 5000 रुपये मांगने का लगाया आरोप
  • विवाद के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा
  • बीच-बचाव करने पहुंची आशा कार्यकर्ता भी पिटाई का शिकार
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश
नवादा सदर अस्पताल में हंगामा

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल बुलाकर की पिटाई, बीच-बचाव करने पहुंची आशा कार्यकर्ता भी घायल

जब परिजन अस्पताल पहुंचे और चालक को बुलाया गया तो वहां बहस के बाद विवाद बढ़ गया। गुस्साए परिजनों, खासकर महिलाओं ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आशा कार्यकर्ता बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।

वीडियो वायरल, अस्पताल प्रशासन ने जांच की बात कही

घटना के दौरान कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि चालक ने पैसे लेने की कोशिश की थी, हालांकि बाद में 5000 रुपये और रजिस्ट्रेशन के 300 रुपये वापस कर दिए गए। अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला अस्पताल परिसर का है और इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का बड़ा खुलासा, 90 दिन की तकनीकी जांच के बाद गिरोह बेनकाब

संबंधित सामग्री

Police Suicide Case Bihar : DIG ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा, दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

बिहार

Police Suicide Case Bihar : DIG ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा, दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हाजीपुर के जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपने किराए के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल

पटना में बड़ी कार्रवाई: 30 हजार कफ सिरप की बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

बिहार

पटना में बड़ी कार्रवाई: 30 हजार कफ सिरप की बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

पटना के रामकृष्णा नगर स्थित जकरियापुर गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर 30 हजार कफ सिरप बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि गोदाम मालिक समेत अन्य लोग फरार हैं और पुलिस जांच जारी है।

हाजीपुर में बड़ा हादसा: ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

क्राइम

हाजीपुर में बड़ा हादसा: ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

वैशाली जिले के जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बैंकमैन कॉलोनी स्थित उनके किराए के मकान में हुई बताई जा रही है।

माँ की उम्र 46 और बेटा 45 साल का, जननी को शिखर तक पहुंचाने की कहानी !

राजनीति

माँ की उम्र 46 और बेटा 45 साल का, जननी को शिखर तक पहुंचाने की कहानी !

पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय यह कहावत धन से अधिक संस्कारों और चरित्र को महत्व देने की सीख देती है।

‘CM निशांत’ की मांग हुई तेज, नीतीश-सम्राट के सामने गूंजे नारे !

राजनीति

‘CM निशांत’ की मांग हुई तेज, नीतीश-सम्राट के सामने गूंजे नारे !

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान ‘CM निशांत’ के नारे गूंजने से बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।