एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर, सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गया हड़कंप

एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर, सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गया हड़कंप

गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्

एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गया हड़कंप

एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर, सुबह खुला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राहुल कुमार / शेरघाटी - गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घरों में प्रवेश किया और कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

हाईलाइट्स:

  • नवाबचक गांव में एक ही रात तीन घरों में बड़ी चोरी
  • लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
  • दीवार फांदकर छत के रास्ते घरों में घुसे चोर
  • पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
  • ग्रामीणों ने रात गश्त बढ़ाने की मांग की

लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। वहीं कृष्ण यादव के घर से लगभग 50 हजार रुपये के जेवर और 5 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा विनय यादव के घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और 5 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी के बाद घरों का सामान बिखरा मिला, जिससे वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसी दौरान कृष्ण यादव के घर से चोरी किया गया बक्सा गांव के बधार में बरामद हुआ, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर जल्दबाजी में कुछ सामान छोड़कर भागे। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें - CBI का बड़ा एक्शन: 11 साल से फरार कुख्यात अपराधी भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, कोलकाता अपहरण केस में था वांछित

संबंधित सामग्री

लालू प्रसाद यादव ने पटना में बेटे तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन मनाया, सियासी संदेशों के बीच दिखी पारिवारिक गर्मजोशी

राजनीति

लालू प्रसाद यादव ने पटना में बेटे तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन मनाया, सियासी संदेशों के बीच दिखी पारिवारिक गर्मजोशी

पटना में तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके राजनीतिक बयानों ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी।

सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक: कार सवार युवक हिरासत में, 14 ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद

बिहार

सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक: कार सवार युवक हिरासत में, 14 ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद

सहरसा में नकली नोट के शक में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके पास से कई ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद हुए हैं। मामले की जांच में कई वरिष्ठ अधिकारी जुटे हुए हैं।

अग्निसुरक्षा सप्ताह: शेरघाटी में मिनी मैराथन व खेल प्रतियोगिताओं से जागरूकता अभियान

बिहार

अग्निसुरक्षा सप्ताह: शेरघाटी में मिनी मैराथन व खेल प्रतियोगिताओं से जागरूकता अभियान

शेरघाटी में अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत मिनी मैराथन और खेल प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिकों ने....

जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए संगीन आरोप

राजनीति

जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए संगीन आरोप

सिवान में जमीन विवाद को लेकर RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है। महिला डॉक्टर ने मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

गढ़वा में ग्रामीण और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

झारखंड

गढ़वा में ग्रामीण और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे