कार्रवाई

नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 318 किलो गांजा बरामद; कीमत 3 करोड़ से अधिक!

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलनी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 318 किलो गांजा बरामद किया है।

By : Rani Thakur
नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 318 किलो गांजा बरामद; कीमत 3 करोड़ से अधिक!

अफरोज आलम/समस्तीपुर: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलनी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 318 किलो गांजा बरामद किया है। 

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टीम ने तेलनी गांव निवासी रामबली महतो के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई है। 

इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे यह जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी खेप घर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। 

फिलहाल पुलिस और नारकोटिक्स विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ के आधार पर संभावित नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।