पताही एयरपोर्ट शिलान्यास

सीएम सम्राट की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में होगा पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास

सीएम सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर में 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमे पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

By : Rani Thakur
सीएम सम्राट की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में होगा पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एमआइटी (MIT) परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में रविवार को उत्तर बिहार के विकास को एक नई और ऐतिहासिक उड़ान दी। इस मौके पर सीएम ने जिले को करीब 1047 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समय-सीमा (टाइमलाइन) घोषित की।

अगले 10 दिनों में होगा पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास

उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी और व्यावसायिक प्रगति को लेकर सीएम ने एक बहुत ही  महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित जानकारी साझा की। उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के साथ-साथ रक्सौल एयरपोर्ट से भी विमान सेवा शुरू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है। सीएम ने कहा कि अगले 10 दिनों के अंदर ही पताही एयरपोर्ट के विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया जाएगा, जिससे मुजफ्फरपुर से हवाई यात्रा शुरू होने का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने जा रहा है।

पटना-मुजफ्फरपुर की घटेगी दूरी 

उन्होंने कहा कि पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 40 मिनट रह जाएगा। वहीं हल्दिया-रक्सौल हाईवे के निर्माण से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा पूर्वी भारत के साथ व्यापार एवं आवागमन को नई गति मिलेगी।

एमआइटी परिसर में जल्द खुलेगा नया विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने जिले को एक और बड़ी शैक्षणिक सौगात देते हुए ऐलान किया कि मुजफ्फरपुर के एमआइटी (MIT) परिसर में ही 'आर्किटेक्चर सिविल विश्वविद्यालय' खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि विरासत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा। पुराने शहरों के कायाकल्प पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुराने शहरों को नए सिरे से सजाया जा रहा है और फिलहाल बिहार के 12 शहरों में अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है।

अपराधियों को अल्टीमेटम

मंच से हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार का रुख पूरी तरह साफ कर दिया। उन्होंने अपराधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ चुका है और अब इसे कोई रोक नहीं सकता। यहां अब अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो अपराधी हैं, वे या तो बिहार छोड़ दें, नहीं तो उनकी जगह सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगी।

पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर चमकेगा बिहार

बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद वहां पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भारी बढ़ावा मिला है। इसी तर्ज पर बिहार को भी पर्यटन के क्षेत्र में काफी आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में मां सीता के भव्य मंदिर की नींव रख दी है। आने वाले समय में यह ऐतिहासिक मंदिर पूरे देश और दुनिया के लिए आस्था और पर्यटन का एक बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।