मुंगेर में टोटो लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई ई-रिक्शा बरामद

By : News11 Bharat
मुंगेर में टोटो लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई ई-रिक्शा बरामद

दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को टोटो लूटने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए लूटी गई ई-रिक्शा भी बरामद कर ली. इस घटना में ईस्ट कॉलोनी निवासी टोटो चालक संदीप कुमार के साथ मारपीट कर उसकी ई-रिक्शा छीन ली गई थी.

थानाध्यक्ष प्रशिक्षण डीएसपी अभिषेक चौबे सोमवार शाम बताया कि पीड़ित संदीप कुमार जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ढोने का काम करते है. रविवार को दो युवक उनके पास आए और ई-रिक्शा को बांक गांव के लिए रिजर्व किया. टोटो चालक दोनों सवारियों को लेकर जैसे ही बांक मोड़ के समीप पहुंचा, युवकों ने उसे बाकरपुर बगीचा होकर चलने को कहा. बाकरपुर बगीचा के पास पहुंचते ही दोनों युवकों ने चालक संदीप कुमार के साथ मारपीट की और उसे धमकाते हुए टोटो लेकर फरार हो गए.

घटना के बाद संदीप कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौवागढ़ी वारिश टोला निवासी मो. कैफ और मो. तबारक को गिरफ्तार कर लिया. लूटी गई ई-रिक्शा भी जब्त कर ली गई है। दोनों गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़े: NEET छात्रा मामले पर सदन में हंगामा, RJD विधायक श्याम रजक बोले- राजनीतिकरण से नहीं मिलेगा न्याय
 
संबंधित सामग्री

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।