न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है। जमुई में लड़की से छेड़खानी के मामले पर राज्य महिला आयोग ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 19 तारीख की रात की है जिसका वीडियो कल वायरल किया गया है।
अप्सरा मिश्रा ने कहा कि राज्य महिला आयोग की टीम भी घटनास्थल पर पीड़ित से मिलने के लिए जाएगी और जो भी दोषी हो, कितने भी रसूख वाले हो वह बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि सामने वाला कितना ही औकात वाला क्यों ना हो, हम उसे सजा दिला कर रहेंगे। हम लोग SP को भी पत्र मेल करेंगे।