Bihar Officer Transfer

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

By : Rani Thakur
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा/पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। विभाग की ओर से 20 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिसूचना के अनुसार विजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा कोटि क्रमांक 103/26, गृह जिला नालंदा, वर्तमान में समस्तीपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। उनका तबादला करते हुए उन्हें संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, मनोज कुमार चौधरी, बिहार प्रशासनिक सेवा कोटि क्रमांक 208/26, गृह जिला जहानाबाद, वर्तमान में संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, पटना के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब बंदोबस्त पदाधिकारी, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अपने वेतनमान में ही इस पद पर योगदान देंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों स्थानांतरित पदाधिकारी पारगमन काल का उपभोग किए बिना अपने नए पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान देकर प्रभार ग्रहण करेंगे। साथ ही योगदान और प्रभार ग्रहण करने की सूचना सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को भेजना सुनिश्चित करना होगा।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कामकाज में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों अधिकारियों के पद परिवर्तन के साथ समस्तीपुर और पटना प्रमंडल में संबंधित प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी बदलाव होगा।

संबंधित सामग्री

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।