राहत कार्य जारी

मोहनिया में बाढ़ का संकट: पावर हाउस में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा

लगातार हो रही बारिश और डैम का फाटक खुलने के कारण मोहनिया क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 

By : Rani Thakur
मोहनिया में बाढ़ का संकट: पावर हाउस में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: लगातार हो रही बारिश और डैम का फाटक खुलने के कारण मोहनिया क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पानी आसपास के रिहायशी इलाकों और गांवों में प्रवेश कर गया है।

बाढ़ के इस बढ़ते जलस्तर का असर बिजली व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। मोहनिया स्थित पावर हाउस परिसर में बाढ़ का पानी घुस जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल पंप सेट लगा कर पावर हाउस से पानी निकाला जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीण सोनू कुमार ने पावर हाउस की स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया, "नदी से बाढ़ का पानी सीधे पावर हाउस में आ गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बिजली की आपूर्ति कभी भी पूरी तरह बंद हो सकती है। हालांकि, तीन पंपिंग मोटरों की मदद से पानी निकालने का काम लगातार जारी है, लेकिन तेज बहाव के कारण संकट बना हुआ है।"

वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि डैम से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों और गांवों के घरों में पानी भर गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है।

एसडीएम ने बताया, "प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और सहायता पहुंचाने के लिए SDRF (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लेगी। इसके अलावा, पावर हाउस से पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक जलस्तर नीचे नहीं आता, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। यदि डैम के फाटक बंद होते हैं, तभी जलस्तर में गिरावट आने की उम्मीद है।"

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।