नई पहल

बिहार के मॉडल स्कूलों पर चढ़ेगा भगवा रंग, राज्य सरकार का अहम फैसला

बिहार सरकार ने राज्य के सभी 551 मॉडल स्कूलों को भगवा रंग में रंगने का फैसला किया है। इन मॉडल स्कूलों का नाम 'सरस्वती विद्या निकेतन' दिया गया है।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार के मॉडल स्कूलों पर चढ़ेगा भगवा रंग,  राज्य सरकार का अहम फैसला

ऑरेंज होंगे बिहार के 551 मॉडल स्कूल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार सरकार ने राज्य के सभी 551 मॉडल स्कूलों को भगवा रंग में रंगने का फैसला किया है। इन मॉडल स्कूलों का नाम 'सरस्वती विद्या निकेतन' दिया गया है। इस मॉडल स्कूल का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय में किया। इन मॉडल स्कूलों में नवमी और एवं दसवीं के छात्रों को गुणवत्ता को शिक्षा के साथ-साथ नीट और JEE की तैयारी करवाई जाएगी। इन मॉडल स्कूलों को भगवा कलर में रंग जाएगा। हालांकि, इन स्कूलों को मौजूदा गुलाबी, और पीले रंग की जगह भगवा रंग से रंगने के शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद शुरू हो गया है। 

सरकार शिक्षा को भी धर्म एवं रंग में देख रही

AIMIM के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल इनाम ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाया है। अखतरुल इनाम का कहना है कि बिहार की सरकार कल फैसला नहीं है यह सरकार शिक्षा को भी धर्म एवं रंग में देख रही है। यही कारण है कि ऐसे मुद्दे को सरकार उठा रही है जिसका कोई जरूरत नहीं है। सरकार RSS के एजेंडे पर चल रही है। आरजेडी भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रही है। राजद के विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार मॉडल स्कूल के नाम पर जिन लोगों ने इस स्कूल को खोलने में अपना योगदान दिया था उनका नाम हटा रही है। न केवल नाम हटा रही है बल्कि RSS का जो देश में भगवाकरण का एजेंडा है उसे लागू करने का काम कर रही है। ये घोर आपत्तिजनक है।

विद्या के मंदिर को लेकर राजद सियासत कर रही

बिहार में मॉडल स्कूल के भगवा कलर किए जाने का बीजेपी ने खुलकर बचाव किया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से जब स्कूलों के भगवा स्कॉलरशिप रंगने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माता सरस्वती भी भगवा कलर की हैं। 

संबंधित सामग्री

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर में बीच सड़क पर कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

लखीसराय से जमीन के महज चंद टुकड़ों के लिए रिश्तों को तार-तार और इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।