हत्या

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

लखीसराय से जमीन के महज चंद टुकड़ों के लिए रिश्तों को तार-तार और इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।

By : Rani Thakur
जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
सरफराज आलम/लखीसराय:
लखीसराय से जमीन के महज चंद टुकड़ों के लिए रिश्तों को तार-तार और इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में एक कलयुगी भाई ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और गुनाह छुपाने के लिए शव को अपने ही घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब बीती रात लखीसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई मकेश्वर यादव उर्फ माधो यादव को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जो सच उगला, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

आरोपी की निशानदेही पर कमरे की खुदाई, बरामद हुआ शव

आरोपी मकेश्वर यादव की निशानदेही पर पुलिस टीम जब गढ़ी बिशनपुर स्थित उसके घर पहुंची और कमरे की जमीन की खुदाई करवाई, तो वहां से उसके सगे भाई साधो यादव का शव बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब 5 दिन पहले ही अपने भाई की हत्या कर दी थी और शव को घर के अंदर दफना दिया था, ताकि किसी को भनक न लगे।

मौके पर पहुँचीं SDPO और FSL की टीमें

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ (SDPO) शिवम कुमार, एफएसएल (FSL) की फॉरेंसिक टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य (Evidence) एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

"पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़ी बिशनपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव घर में ही छिपाया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। मामले में फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"


इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल

5 दिनों तक घर के अंदर दफन रहे शव और इस जघन्य हत्याकांड की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में सनसनी मच गई। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि कोई भाई जमीन के एक टुकड़े के लिए इस हद तक गिर सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

पटना गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- “बिहार भगवान भरोसे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कोई सुरक्षित नहीं है। 

MLC चुनाव में JDU ने चार सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट 

MLC चुनाव में JDU ने चार सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट 

बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक-स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

पटना में बनेगा मां सीता महाविद्यालय, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

पटना में बनेगा मां सीता महाविद्यालय, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

बिहार के बेगूसराय में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।