वैशाली जिले के बिदुपुर में महिला की मौत की वजह बनी मोबाइल फोन

मोबाइल फोन बनी महिला की मौत की वजह

By : Shreya Suman
वैशाली जिले के बिदुपुर में महिला की मौत की वजह बनी मोबाइल फोन

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर गणेश पंचायत स्थित एराजी गांव के वार्ड नंबर 05 में एक विवाहित युवती की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के परिवार ने दहेज उत्पीड़न और पिटाई का आरोप लगाते हुए उसके पति और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.मामला कल रात की है, जब युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के पिता मनोज सिंह ने बताया, "कल दोपहर मैंने अपनी बेटी से बात की थी. उसने पूछा था, 'पापा, कब आएंगे?' मैंने कहा था कि अभी छुट्टी नहीं मिली है, छुट्टी मिलते ही आऊंगा. लेकिन आज सुबह सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई है." उन्होंने आगे कहा, "जब हम मौके पर पहुंचे, तो बेटी के शरीर पर मारपीट के साफ़ निशान थे और उसके शरीर व मुंह पर खून के दाग थे."मृतका की माँ ने दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया, "मेरी बेटी की शादी 2016 में हुई थी. शादी के बाद से ही उसके पति और ससुर उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. आखिरकार उन्होंने उसे मार ही डाला. 

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना प्रभारी रवि प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. जांच में पाया गया कि युवती की मौत उसके पति और ससुर द्वारा की गई मारपीट के कारण हुई है. तत्पश्चात, पुलिस ने तेज रफ्तार कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  

यह भी पढ़े: तेजस्वी के गढ़ में लोगों ने राबड़ी देवी का काफ़िला रोका, शिकायत की- "जीतने के बाद नहीं आते, क्षेत्र से सौतेला व्यवहार"

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव