न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड 15 में सुबह दो बच्चों के बीच हुई मामूली लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया. खेलते हुए दो बच्चों के परिवारों के बीच विवाद इतना भड़क गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से एक युवक को पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान गांव के राजेंद्र राय के पुत्र सुरो राय उर्फ सूटो राय के रूप में हुई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.हालांकि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया.आरोपी की गिरफ्तारी के लिएपुलिस छापामारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: सुशीला अकादमी स्कूल जपला का भव्य वार्षिकोत्सव, प्रतिभा और संस्कार का अद्भुत संगम