ई-फार्मेसी के खिलाफ आज मेडिकल स्टोर्स बंद, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

ई-फार्मेसी के खिलाफ आज मेडिकल स्टोर्स बंद, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

आज राज्यभर के दवा विक्रेता हड़ताल पर हैं। हालांकिं इस केमिस्ट हड़ताल में आज जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे। यह फैसला आम मरीजों को सस्ती दवाइयों की उपलब्धता कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

ई-फार्मेसी के खिलाफ आज मेडिकल स्टोर्स बंद खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
आज राज्यभर के दवा विक्रेता हड़ताल पर हैं। द ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स मुंबई के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी बंदी का ऐलान बिहार केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने किया है। यह बंदी 19 मई की मध्य रात्रि से शुरू होकर आज रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

एसोसिएशन का निर्णय

हालांकिं इस केमिस्ट हड़ताल में आज जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे। देशभर में आज प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़ताल के बीच प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र एसोसिएशन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि देशभर के जन औषधि केंद्र इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। सामान्य दिनों की तरह जन औषधि केंद्र आज भी खुले रहेंगे। यह फैसला आम मरीजों को सस्ती दवाइयों की उपलब्धता कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म पर आरोप 

बिहार केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि एसोसिएशन हमेशा उपभोक्ताओं को सही समय पर और उचित मूल्य पर दवाएं देने के पक्षधर है। जबकि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना किसी भौतिक सत्यापन के ही फर्जी पर्चों के सहारे दवाएं बांटी जा रही हैं।

40 हजार दुकानें रहेंगी बंद

बिहार केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अनुसार बिहार में करीब 40 हजार दवा दुकानें इस बंद में शामिल होंगी। इनमें अकेले पटना में लगभग 7 हजार मेडिकल स्टोर शामिल हैं। वहीं देशभर में करीब साढ़े 12 लाख दवा दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां भारी छूट देकर पारंपरिक दवा कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं।

ऑनलाइन दवा बिक्री से बढ़ रहा खतरा

एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार इस्तेमाल, फर्जी पर्चियों पर दवाओं की बिक्री और एंटीबायोटिक व नारकोटिक दवाओं की आसान उपलब्धता गंभीर चिंता का विषय है। केमिस्ट संगठनों ने आरोप लगाया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को नियमों में छूट मिलने से मनमानी बढ़ रही है और इससे नकली या गलत तरीके से स्टोर की गई दवाओं का खतरा भी बढ़ा है। एसोसिएशन ने दावा किया कि अब एआई से तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन पर भी आसानी से दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा बढ़ सकता है।
 

संबंधित सामग्री

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

बिहार

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

समस्तीपुर में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

बिहार

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार को अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या कर दी।

Bihar News: सीएम सम्राट की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार

Bihar News: सीएम सम्राट की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

बिहार

आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

Bihar Weather Alert:  बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

बिहार

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने बिहार में उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।