न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है। मेधावी टॉपर्स सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटर के 168 टॉपर्स स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया है।
इन्हें किया गया सम्मानित
फर्स्ट टॉपर: प्रथम स्थान पाने वाल टॉपर्स को को 2 लाख रुपये दिए गए। लैपटॉप के लिए भी धनराशि दी गई है।
सेकेंड टॉपर: द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टू़डेंट्स को 1.5 लाख रुपये दिए गए, लैपटॉप के लिए इन्हें भी अलग से धनराशि दी गई है।
थर्ड टॉपर: वहीं तृतीय स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स छात्र को 1 लाख रुपये और लैपटॉप की राशि दी गई है।
दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
बुधवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के नेता संवाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुरस्कार सम्मान समारोह में सीएम सम्राट चौधरी के अलावे बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी और सभी वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
मैट्रिक परिणाम 2026
इसबार मैट्रिक में 15.12 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 81.79 प्रतिशत यानी 12 लाख 35 हजार 473 छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। इसमें छात्राओं की संख्या सबसे अधिक रही। इस बार दो छात्राएं स्टेट टॉपर बनी थीं। सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन टॉपर रही थीं। दोनों को 98.4% यानी कुल 492 अंक आए थे. टॉप 5 में 13 परीक्षार्थी, जबकि 6-10 तक 126 परीक्षार्थी शामिल थे।