वैशाली के महनार बाजार में तेल गोदाम में भीषण अगलगी, डेढ़ करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

वैशाली के महनार बाजार में तेल गोदाम में भीषण अगलगी, डेढ़ करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

वैशाली के महनार बाजार में तेल गोदाम में भीषण अगलगी डेढ़ करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
वैशाली जिले के महनार बाजार में एक बार फिर भीषण आगलगी की घटना सामने आई है. शनिवार देर रात महनार बाजार स्थित छोटी चौक के समीप एक तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना महनार दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था.

घटना को लेकर गोदाम मालिक राजू चौधरी ने बताया कि वे खाने के सरसों तेल के थोक विक्रेता हैं और दो दिन पहले ही सरसों तेल की एक बड़ी खेप गोदाम में आई थी. शनिवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई है. उन्होंने बताया कि इस आगलगी की घटना में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े: मोकामा-सिमरिया फोरलेन पर घने कोहरे में पांच वाहनों की टक्कर, पांच गंभीर रूप से घायल
 
संबंधित सामग्री

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

झारखंड

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

दोनों पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

झारखंड

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

झारखंड

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी