विवाहिता ने मायके में जहर खाकर की आत्महत्या, पति पर ऑनलाइन जुए और प्रताड़ना का आरोप

By : Vaibhaw Vikram
विवाहिता ने मायके में जहर खाकर की आत्महत्या, पति पर ऑनलाइन जुए और प्रताड़ना का आरोप

अमन/न्यूज11 भारत 

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हासापुर गांव में एक विवाहिता ने मायके में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 27 वर्षीय अंजलि कुमारी के रूप में हुई है, जो शशिकांत कुमार की पुत्री थीं. अंजलि का विवाह अप्रैल 2022 में रूपौ थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी विकास कुमार के पुत्र नीतीश कुमार से हुआ था. उनकी एक पुत्री भी है. मृतक के पिता शशिकांत ने अपने दामाद और ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि दामाद नीतीश कुमार ऑनलाइन जुए का शौकीन था और इस लत के कारण बर्बाद हो रहा था.

पिता के अनुसार, नीतीश जुए में लगभग 3 करोड़ रुपये हार चुका था. उसने नवादा स्थित अपना मकान बेच दिया था और अंजलि को मायके से मिला लगभग 35 भर सोना भी बेच दिया था. शादी में दिए गए 21 लाख रुपये तिलक और शादी के बाद दिए गए 19 लाख रुपये भी जुए में गंवा दिए थे. मंगलवार को अंजलि अपनी पुत्री के साथ मायके में थीं, तभी उन्होंने गेहूं में डालने वाली दवा खाकर अपनी जान दे दी. अंजलि पिछले पांच महीने से मायके में रह रही थीं. उनके दामाद ने उन्हें धनबाद में अपनी मां के पास छोड़ा था, जिसके बाद वह मायके आ गई थीं. पिता ने बताया कि दामाद फोन पर भी प्रताड़ित करता था और उन्हें वापस नहीं ले गया.

दामाद बेंगलुरु में इंजीनियर है. पिता ने यह भी बताया कि नीतीश को नौकरी दिलाने में उनके बेटे ने काफी मदद की थी. नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: डेरवां जंगल से अज्ञात लाश बरामद, लकड़ी और रस्सी से बंधे मिले हाथ

संबंधित सामग्री

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। 

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद उठाने के लिए JSCA स्टेडियम पहुंचते हैं.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो.