न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम: सासाराम का कैमूर पहाड़ी इन दोनों स्वर्ग से कम नहीं है। पूरा इलाका काफी खूबसूरत हो गया है। ऐसे में यहां धीरे-धीरे पर्यटक पहुंच रहे हैं। स्थानीय और बिहार के ही नहीं, दूसरे प्रांतों से भी अब पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। कैमूर पहाड़ी का माँझर कुंड काफी खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कल कल बहता पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सुंदरता इतना है की मन मुग्ध हो जाए, जो भी यहां आते हैं, मानसून में इस नज़ारे को देखकर उनका मन गदगद हो जाता है। आप कितने भी तनाव में हो, लेकिन यहां के कलकल बहते झरनों की आवाज से ही मन को शांति मिलती है।
पर्यटक इस मंझार कुंड के वॉटरफॉल में स्नान भी करते हैं। लेकिन खतरा बना रहता है। ऐसे में अपील की जाती है कि पानी की तेज बहाव में जाने से बचें। दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं तथा तस्वीर भी लेते हैं। यह एक यादगार जगह है।
यहां आने वाले पर्यटक कहते हैं कि थोड़ी सुविधा की कमी है, अगर यहां सुविधा अच्छा हो जाए, तो लोग अधिक आएंगे। बता दें की यह इलाका वन विभाग के अधीन है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यहां यात्री शेड, शौचालय तथा आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो तो काफी सहूलियत होगी।