मंगल पांडे ने स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया, बोले- फिर बिहार की जनता की सेवा करने के मिला अवसर

स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों को लेकर कई घोषणाएं कीं

By : News11 Bharat
मंगल पांडे ने स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया, बोले- फिर बिहार की जनता की सेवा करने के मिला अवसर

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार के दिग्गज नेता मंगल पांडे ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में एक बार फिर पदभार ग्रहण कर लिया. मंगल पांडे ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में चौथी बार पदभार ग्रहण किया है. पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि मुझे स्वास्थ्य मंत्री के रूप में फिर से काम करने का अवसर मिला है. विभाग का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.उनकी देखरेख में स्वास्थ्य विभाग को हम आगे बढ़ाएंगे.  केंद्र सरकार के सहयोग से जेपी नड्डा की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के कामों में आगे गति देंगे.

मंत्री मंगल पांडे ने एनडीए घटक दल के सभी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इन सबसे नेतृत्व और सबसे सम्मिलित प्रयास से इतनी प्रचंड जीत मिली है. 

उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से मुझे स्वास्थ्य मंत्री के रूप में बिहार की जनता का सेवा करने का अवसर मिला. पहली बार मुझे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी नीतीश कुमार सुशील मोदी के नेतृत्व में मिली जिसमें सीखने का असर मिला

स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं

मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा काम है रिक्तियों को भरना. पिछले कार्यकाल में भी हमने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति की थी. अगले दिसंबर के महीने में सामाजिक व्यवस्था पदाधिकारी के 663 पत्र खाली है उसको भर लिया जाएगा. दंत चिकित्सक 808 पद है उसकी नियुक्ति कार्रवाई दिसंबर माह तक पूरी कर दी जाएगी. 11389 ग्रेड ए नर्स की नियुक्ति कर ली जाएगी. नर्सिंग स्कूल में टीचर के 498 पद का परीक्षा को संपन्न किया जा चुका है उसकी नियुक्ति की जाएगी. B.Tech के परिणाम आने के बाद नियुक्ति की जाएगी. 12627 पारा मेडिकल की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. 26000 से अधिक नियुक्ति की कार्रवाई अंतिम चरण में है सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. 220 में सहायक चिकित्सक, 1501 आयुष चिकित्सक की जानी है. विशेष चिकित्सक सामान्य चिकित्सक CHO की पहले हजारों की संख्या में नियुक्तियां हुई थी. एनएचएम के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार 7600 विभिन्न पदों की नियुक्ति की कार्रवाई अगले 1 महीने से 4 महीने के बीच पूरी कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें:  नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया, अब मील का पत्थर लगानी की बारी, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी