रोसड़ा में बड़ी कार्रवाई: लुट और डकैती की योजना बनाते 7 अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथ...

रोसड़ा में बड़ी कार्रवाई: लुट और डकैती की योजना बनाते 7 अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार व लूटी गई वाहन बरामद

रोसड़ा में बड़ी कार्रवाई लुट और डकैती की योजना बनाते 7 अपराधी गिरफ्तार अवैध हथियार व लूटी गई वाहन बरामद

अफरोज आलम/न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्कः- 
रोसड़ा थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के चकमहुली गांव से सात अपराधियों को अवैध हथियार और लूट के कई सामानों के साथ गिरफ्तार किया है. रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि रोसड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकमोहली गांव में रोहित कुमार के घर पर कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा होकर आस पास के क्षेत्र में लूटपाट और डकैती जैसी घटना करने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की और पुलिस टीम सशस्त्र बलों के साथ चकमहुली गांव पहुंच छापेमारी कर कुल 07 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान दो लोडेड देसी पिस्टल (कट्टा),तीन जिंदा कारतूस, 09 मोबाइल फोन,एक चाकू ,एक लूटा हुआ कैमरा, रोसड़ा थाना क्षेत्र में लूटी गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,और लूटी गई एक एक्टिवा स्कूटी के साथ एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों का पिछला अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली गांव के राकेश कुमार, गंगा कुमार, रौशन कुमार,रोहित कुमार,और समस्तीपुर जिले के सातनपुर गांव निवासी अजय कुमार राय उर्फ प्रेम कुमार रामनगर चौछड़ गांव निवासी नितीश कुमार,बेगूसराय जिले के सिहमा गांव निवासी प्रमोद कुमार है. इस मौके पर छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.