जमुई जिला के झाझा एनएच 333ए पर बड़ा हादसा: नरगंजो में अनियंत्रित ट्रक सामुदायिक भवन में घुसा, भवन क्षतिग्रस्त

By : Vaibhaw Vikram
जमुई जिला के झाझा एनएच 333ए पर बड़ा हादसा: नरगंजो में अनियंत्रित ट्रक सामुदायिक भवन में घुसा, भवन क्षतिग्रस्त

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11 भारत

जमुई/डेस्क: जमुई के झाझा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. झाझा–सिमुलतला मुख्य मार्ग (एनएच 333ए) पर नरगंजो के समीप धान लदा एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे स्थित सामुदायिक भवन में जा घुसा, जिससे भवन का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

तकनीकी खराबी से बिगड़ा नियंत्रण

जानकारी के अनुसार धान लादकर ट्रक गोड्डा से सासाराम की ओर जा रहा था. नरगंजो के पास पहुंचते ही वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित ट्रक सीधे सामुदायिक भवन की दीवार और पिलर से टकरा गया. राहत की बात यह रही कि देर रात होने के कारण भवन में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

चालक को मामूली चोट

हादसे में चालक छोटू विश्वकर्मा, निवासी औरंगाबाद, को हल्की चोटें आईं. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा भवन के ढांचे में फंस गया. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

जाम से आवागमन प्रभावित

हादसे के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क पर पलट गया, जिससे एनएच 333ए पर आवागमन बाधित हो गया. रविवार सुबह तक सड़क के दोनों ओर ट्रकों और बसों की लंबी कतारें लगी रहीं. छोटी गाड़ियां किसी तरह निकलती रहीं, लेकिन भारी वाहन जाम में फंसे रहे. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, सामुदायिक भवन को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति की क्षति हुई है. प्रशासन से जल्द हटाने और मरम्मत की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में कमरे में सोया नवजात बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब, पीड़ित मां ने कराया थाने में चोरी का मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.