जगदीशपुर के प्राचीन मंदिर बाबा योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By : Vaibhaw Vikram
जगदीशपुर के प्राचीन मंदिर बाबा योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संजय श्रीवास्तव/ न्यूज11 भारत

आरा/डेस्क: महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा योगेश्वर नाथ धाम शिव जी के पोखरा छठीया पोखरा के प्रांगण में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर हरि कीर्तन का आयोजन भी हुआ और सुबह 5:00 बजे खत्म हुआ इसके उपरांत मंदिर समिति के लोगों ने हवन पूजन किया. आपको बता दें कि बाबा योगेश्वर धाम द्वापर युगीन प्राचीन मंदिर है जगदीशपुर का प्राचीन नाम लोहितपुर था और यहां पर द्वापर युग में भगवान श्री कृष्णा याज्ञवल्य ऋषि के तत्व भूमि पर वारासुर राक्षस का वध करने से पहले भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और शिवलिंग की स्थापना की है.

उसके उपरांत ऋषि के नाम पर ही मंदिर का नाम योगेश्वर नाथ धाम एवं जगदीशपुर नाम पड़ा. तब से लेकर यहां पर श्रद्धालु लोग जलाभिषेक करने आते हैं. पूजन करने आते हैं और मनौती मांगते हैं. यहां पर प्रतिवर्ष छठ पूजा का आयोजन किया जाता है. मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी रहे सुरेंद्र शाह ने बताया कि आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भजन गायन का आयोजन होगा. साथ हीं शिव पार्वती का विवाह कराया जाएगा. जो भी लोग भक्त आएंगे उनको प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण होगा और कल भंडारे का आयोजन होगा.

यह भी पढ़ें: मध्याह्न भोजन खाने से दर्जनों बच्चे बीमार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका से मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.