Video वायरल

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

By : Ark Sahuliyar
प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

चंद्र प्रकाश/न्यूज़11 भारत 
मुजफ्फरपुर/डेस्क:
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया.युवक को घर पर ही रोक लिया.इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवक-युवती की शादी हो चुकी थी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 फोन पर 6 महीने से चल रहा था  अफेयर 
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच पिछले करीब  छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों फोन पर लगातार बातचीत करते थे और एक-दूसरे के संपर्क में थे. युवती के अनुसार, युवक पहले भी कई बार उससे मिलने उसके घर आ चुका था.लेकिन इस बार जैसे ही युवक रात में प्रेमिका के घर पहुचा की भनक ग्रामीणों को लग गई, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और युवती के घर में ही रोक लिया.

 *घर मे ही गूंजे विवाह के गीत, ग्रामीणों ने रचाई शादी 
ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया.देखते ही देखते घर मे महिलाओं ने शादी के पारंपरिक गीत गाने शुरू कर दिए और विवाह की रस्मे निभाई जाने लगी. इसके बाद घर में ही शादी की रस्में शुरू कर दी गईं. ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनो की शादी सम्पन्न करा दी गई. इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 पुलिस के पहुचने से पहले हो चुकी थी शादी 
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम समेत पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण स्तर पर दोनों की शादी कराई जा चुकी थी. पुलिस ने दोनो नवविवाहित जोड़े को थाने लेकर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

 युवती ने कहा- युवक साथ रखने के लिए तैयार 
युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी. उसके अनुसार, युवक उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार है, लेकिन युवक के माता-पिता इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. 

 पुलिस ने दोनों को पीआर बांड पर छोड़ा 
अहियापुर थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक युवती से मिलने उसके घर आया था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की शादी कराए जाने की जानकारी सामने आई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लाया गया. पूछताछ के दौरान युवक और युवती दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई. इसके बाद परिजनों की सहमति और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।