LLM छात्र की इलाज के दौरान मौत, चाणक्य लॉ कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटके मिले मयंक राज

LLM छात्र की इलाज के दौरान मौत, चाणक्य लॉ कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटके मिले मयंक राज

llm छात्र की इलाज के दौरान मौत चाणक्य लॉ कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटके मिले मयंक राज

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित चाणक्य लॉ कॉलेज के हॉस्टल में एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र मयंक राज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इलाज के दौरान उनकी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक मयंक राज झारखंड के रांची जिले के खलाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. उनके पिता कोल माइंस में बड़े अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. मयंक कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटके मिले

मंगलवार को हॉस्टल कर्मियों ने मयंक को उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया. बताया जा रहा है कि उन्होंने कमरे की खिड़की से फंदा लगाया था. आनन-फानन में कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा और इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एफएसएल टीम के साथ पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद करीब तीन बजे जक्कनपुर थाना की पुलिस एफएसएल टीम के साथ हॉस्टल पहुंची और कमरे की जांच शुरू की. तलाशी के दौरान एक पत्र, आईफोन, आईपैड, आई कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.

पहले वरीय अधिकारियों को दी गई सूचना

हॉस्टल कर्मियों ने बताया कि घटना के बाद सबसे पहले कॉलेज के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई, उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

मां ने जताई आशंका

घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे. मृतक की मां मधु ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए बेटे की मौत पर संदेह जताया. उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता. इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए.' हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है.

प्रेम प्रसंग का जिक्र

पुलिस के अनुसार कमरे से मिले पत्र में प्रेम प्रसंग का उल्लेख है. प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि वह अपने रिश्ते को लेकर मानसिक रूप से परेशान था. पत्र परिजनों को भी पढ़वाया गया है. फिलहाल जक्कनपुर थाने में यूडी केस दर्ज कर पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह को बेरहमी से पीटा

संबंधित सामग्री

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

झारखंड

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

झारखंड

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

झारखंड

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित

झारखंड

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित