बिहार का मौसम

बिहार के इन जिलों में होगी हल्की बारिश, पटना में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी 

बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है जबकि बाकी 33 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

By : Rani Thakur
बिहार के इन जिलों में होगी हल्की बारिश, पटना में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है जबकि बाकी 33 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। यानी लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

पटना में मौसम कैसा रहेगा

पटना में गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बिहार में 41 फीसदी कम बारिश

बिहार में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से बहुत ही कम बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस समय तक बिहार में 485.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि सिर्फ 285.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यानी अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।