नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

By : Mansi Kumari
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की डबल इंजन एनडीए सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और अत्याचार के मामले में पूरी तरह विफल हो चुकी हैं. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि सरकार अत्याचारियों, अपराधियों और बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है, जबकि पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए कोई न्याय नहीं सुनिश्चित किया जा रहा.

तेजस्वी ने लिखा कि वोट खरीदी और सत्ता-संपोषित सरकार ने पूरे बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ जघन्य अत्याचारों को बढ़ावा दिया हैं. उन्होंने कुछ प्रमुख घटनाओं का हवाला भी दिया. मधेपुरा में विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला. वहीं खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची के साथ जघन्य सामूहिक दुष्कर्म और हत्या. इसके अलावा पटना और जहानाबाद में नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और क्रूरतापूर्ण हत्या.

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इन वीभत्स घटनाओं पर सरकार मौन है और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि पटना और खगड़िया में विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि अपराधियों को संरक्षण दिया गया. उन्होंने पूछा कि क्या पीड़ितों के अधिकारों और दुख-दर्द को साझा करना अपराध बन गया हैं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका हैं. मुख्यमंत्री की चुप्पी आपराधिक है और मीडियाकर्मियों को भी याद नहीं होगा कि उन्होंने आखिरी बार कब मीडिया से संवाद किया था. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सत्ता संरक्षित अपराधी और उनके संरक्षक अत्याचार बंद नहीं करते है तो जनता खुद अपनी लड़ाई लड़ेगी.

यह भी पढ़े: BJP सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी, डुप्लीकेट चाबियों से अलमारी खोल उड़ाए 5 लाख रुपये
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई