लौकरिया चोरी कांड का बड़ा खुलासा: स्वर्ण दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, 10 लाख के गहने बरामद

लौकरिया चोरी कांड का बड़ा खुलासा: स्वर्ण दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, 10 लाख के गहने बरामद

पश्चिमी चम्पारण के लौकरिया थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड का पुलिस ने 15 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण बर

लौकरिया चोरी कांड का बड़ा खुलासा स्वर्ण दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार 10 लाख के गहने बरामद

लौकरिया चोरी कांड का बड़ा खुलासा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

सागर शुक्ला / बगहा/लौकरिया  -  पश्चिमी चम्पारण के लौकरिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। लौकरिया थाना कांड संख्या 101/26 में रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक स्वर्ण दुकानदार भी शामिल है, जिस पर चोरी के गहनों की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने मामले में करीब 10 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन, डायरी और रजिस्टर भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

हाईलाइट्स -

  • लौकरिया थाना क्षेत्र के चोरी कांड का 15 दिनों में सफल उद्भेदन।
  • एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
  • स्वर्ण दुकानदार समेत आरोपितों के पास से 10 लाख रुपये के गहने बरामद।
  • मोबाइल, डायरी और रजिस्टर जब्त, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी।
  • चोरी के कुछ गहने बेचे गए थे, शेष पुलिस ने बरामद कर लिए।
     

चोरी के गहने बेचने और छिपाने का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने कुछ स्वर्ण आभूषण स्थानीय स्वर्ण दुकानदार को बेच दिए थे, जबकि शेष गहनों को विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा गया था। तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने आरोपितों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर छिपाकर रखे गए गहनों को भी बरामद कर लिया गया। जब्त डायरी और रजिस्टर में लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मामले में और खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

पुलिस की कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घर में घुसकर चोरी की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई थी। महज 15 दिनों के भीतर मामले का सफल उद्भेदन कर चोरी गए अधिकांश सामान की बरामदगी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले के अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है। चोरी की घटना से चिंतित स्थानीय लोगों ने मामले के खुलासे और सामान की बरामदगी पर संतोष जताया है।

इसे भी पढ़ें - मगध मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, ओपीडी ठप; इलाज के लिए भटके सैकड़ों मरीज

संबंधित सामग्री

बिहार में लुटरा गिरोह का पर्दाफाश, छापेमारी में हथियार, मोबाइल समेत 9 गिरफ्तार

बिहार

बिहार में लुटरा गिरोह का पर्दाफाश, छापेमारी में हथियार, मोबाइल समेत 9 गिरफ्तार

बगहा से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने डकैती की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए एक संगठित लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है।

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

राजनीति

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir :

राजनीति

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

राजनीति

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

राजनीति

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।