एनडीए के समर्थन में लालू के बड़े लाल, बहन रोहिणी के अपमान पर हैं लाल-पीले

पापा सिर्फ सिग्नल दें, फिर बहन का अपमान करने वालों पर चलेगा सुदर्शन चक्र - तेज प्रताप

By : News11 Bharat
एनडीए के समर्थन में लालू के बड़े लाल, बहन रोहिणी के अपमान पर हैं लाल-पीले

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार की राजनीति का बेहद अहम दिन है, आज यह तय हो गया कि नीतीश कुमार 20 नवम्बर को शपथ लेंगे, लेकिन उससे बड़ी खबर यह है कि लालू कि परिवारवादी पार्टी आज छिन्न-भिन्न हो गयी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल यानी तेज प्रताप यादव अब महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के पाले में नहीं,, बल्कि  एनडीए के पाले में आ गये हैं. तेज  प्रताप ने आज ऐलान किया कि उनकी जेजेपी एनडीए को अपना नैतिक समर्थन देगी. तेज प्रताप यादव का यह ऐलान लालू की परिवारवादी पार्टी पर बिजली गिरने से भी बड़ा आघात है. 

तेज  प्रताप यादव ने सिर्फ एनडीए को समर्थन देने का ही ऐलान नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी बहन रोहिणी के अपमान पर भी काफी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तो इतना तक कह दिया कि उन्हें सिर्फ पापा (लालू प्रसाद) के इशारे की जरूरत है, फिर उसके बाद बहन का अपमान करे वालों पर सुदर्शन चक्र चल जायेगा. तेज प्रताप ने अपनी बहन रोहिणी के अपमान के लिए तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर आरोप लगाया है. पापा सिर्फ स‍िग्‍नल दे दें. फिर वह बहन का अपमान करने वालों से निबट लेंगे. तेज प्रताप ने कहा कि हमारी बहन का अपमान करने वालों पर सुदर्शन चक्र चलेगा.

यह भी पढ़ें: जमुई में 50,000 का इनामी अपराधी रामधारी तुरी अरेस्ट, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन से 3 ग्रामीण घायल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई