सहरसा सदर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर, जांच सेवाएं ठप होने से मरीज परेशान

By : Ark Sahuliyar
सहरसा सदर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर, जांच सेवाएं ठप होने से मरीज परेशान

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्कः
जिले का सदर अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार कारण डॉक्टरों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल है. बुधवार से सभी लैब टेक्नीशियन काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे अस्पताल की जांच सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं. परिणामस्वरूप इलाज के लिए आने वाले मरीजों को रिपोर्ट न मिलने के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार ने बताया कि हड़ताल का मुख्य कारण उनके सहयोगी अनंत कुमार अग्रवाल का लापरवाह रवैया है. उन्होंने कहा कि अनंत कुमार अक्सर समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचते और कई बार अधूरा काम छोड़कर चले जाते हैं, जिससे जांच कार्य बाधित होता है और रिपोर्टें लंबित रह जाती हैं. रविंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई बड़ी मांग नहीं है, वे सिर्फ चाहते हैं कि सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय पर निभाएं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो.

दूसरी ओर, अस्पताल में जांच कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों में गहरी नाराजगी है. एक मरीज के परिजन ने कहा कि वे तीन बार रिपोर्ट लेने आए, लेकिन लैब बंद होने से हर बार उन्हें लौटना पड़ा. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है.

ये भी पढ़ें- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने Rahul Gandhi को बंग्लादेश और अवैसी को पाकिस्तान जाने की बात कही!

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।