नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, संगठन को मज़बूत करने को लेकर हुई चर्चा

By : Vaibhaw Vikram
नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, संगठन को मज़बूत करने को लेकर हुई चर्चा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से राज्यसभा सांसद एवं झारखण्ड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो ने पटना में मुलाक़ात की. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि मुलाक़ात के दौरान खीरू महतो ने झारखण्ड संगठन के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी साथ ही संगठन को मज़बूत करने के लिए उनका मार्गदर्शन लिया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खीरू महतो को पूरे राज्य का भ्रमण कर संगठन को और बेहतर एवं धारदार बनाने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो झारखंड के पांचों प्रमंडलों का भ्रमण करेंगे. प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि सभी प्रमंडलों में पार्टी की बैठक होगी और इस दौरान स्थानीय नेताओं के कार्यों की भी समीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, 97.5 प्रतिशत रहा कॉलेज का रिजल्ट

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई