कटिहार: सैकड़ों कौवों की मौत से इलाके में सनसनी, किसी संक्रमण के कारण मौत होने की आशंका

कटिहार: सैकड़ों कौवों की मौत से इलाके में सनसनी, किसी संक्रमण के कारण मौत होने की आशंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कौओं की मौत के कारण का होगा खुलासा

कटिहार सैकड़ों कौवों की मौत से इलाके में सनसनी किसी संक्रमण के कारण मौत होने की आशंका

कुन्दन सिंह राजपूत/न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित एक बांसबाड़ी में सैकड़ों कौवे मृत पाए गए. स्थानीय लोगों के अनुसार बीते दो दिनों से लगातार कौवों की मौत हो रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मृत कौवों का बारीकी से जांच किया. उन्होंने बताया कि कौवों की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. हालांकि प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है,कि किसी वायरल संक्रमण के कारण इनकी मौत हुई हो सकती है.डॉ. मुकेश कुमार ने यह भी कहा कि एहतियातन जिस स्थान पर सैकड़ों कौवे मृत पाए गए हैं,वहां एंटीवायरस दवा का छिड़काव किया जाएगा, ताकि यदि कोई संक्रामक बीमारी है,तो वह अन्य कौवों या पक्षियों में न फैले. फिलहाल प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. वहीं स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं, और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से नीट छात्रा के परिजनों की सुरक्षा की लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री