बिहार के कटिहार में बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में मासूम समेत 13 लोगों की गई जान

कटिहार के कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा: बस, पिकअप और बाइक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 30 घायल। पूर्णिया के मेले से लौट रहे थे पीड़ित। तेज रफ्तार बस बनी काल, इलाके में पसरा मातम।

By : Anshuman Parashar
बिहार के कटिहार में बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में मासूम समेत 13 लोगों की गई जान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (कुंदन सिंह)  बिहार के कटिहार जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया और बसगढ़ा के बीच एक अनियंत्रित बस, पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि पूरा इलाका चीख-पुकार से दहल उठा। इस भीषण त्रिकोणीय हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं।

मेले से लौट रहे थे ग्रामीण

हादसे का शिकार हुए लोग पूर्णिया के धमदाहा में आयोजित एक मेले का आनंद लेकर पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे। पिकअप पर 30 से अधिक लोग सवार थे। सफर के दौरान बसगढ़ा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और नेशनल हाईवे पर लाशों का ढेर लग गया।

Caption

 

लापरवाही ने ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का चालक बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। घटना से पहले भी बस ने कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कोढ़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की सूची:

  1. राधिका हसदा (19 वर्ष) - सहुआ, पूर्णिया

  2. तेलमी देवी (40 वर्ष) - सहुआ, पूर्णिया

  3. पप्पू हसदा - सहुआ, पूर्णिया

  4. तलपु सोरेन - सहुआ, पूर्णिया

  5. ताना टुडू - डगरूआ, पूर्णिया

  6. बिटिका मरांडी - सहुआ, पूर्णिया

  7. पप्पू देवी - सहुआ, पूर्णिया

  8. चिंतामणि महतो (35 वर्ष) - मझुआ, पूर्णिया

  9. सदानंद मुर्मू - बड़हरा कोठी, पूर्णिया

  10. तलू सुरेन (48 वर्ष) - रौतारा, कटिहार

  11. दुर्गा बाशकी (60 वर्ष) - डगरूआ, पूर्णिया

  12. रंजीता हेम्ब्रम (55 वर्ष) - डगरूआ, पूर्णिया

  13. अज्ञात (पहचान की कोशिश जारी)


अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल

हादसे में घायल ताला हांसदा (60), तलुक मुर्मू (50), राजीव मुर्मू (6), नीमा देवी (35), सूर्य हांसदा (7 माह) और सशमी मुमूर् (12) सहित अन्य 20 लोगों का इलाज पूर्णिया और कटिहार के अस्पतालों में चल रहा है। 7 महीने के मासूम बच्चे और कई किशोरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

खौफनाक वारदात! कटिहार में सो रहे व्यक्ति को सिर में मारी गोली 

खौफनाक वारदात! कटिहार में सो रहे व्यक्ति को सिर में मारी गोली 

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कटिहार में मर्डर का लाइव वीडियो हुआ वायरल, फिर कब्र खोदकर निकाला शव

कटिहार में मर्डर का लाइव वीडियो हुआ वायरल, फिर कब्र खोदकर निकाला शव

कटिहार जिले में इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको देखकर लोगों की रूहे काँप उठी है।

मुर्गी फार्म में शराब का खेल! बिहार पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज...

मुर्गी फार्म में शराब का खेल! बिहार पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज...

बिहार में शराबबंदी के बाद तस्करों ने शराब छिपाने के ऐसे-ऐसे ठिकाने तलाश लिए हैं, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह जाए। 

कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कुरसेला के मधेली में गंगा तटबंध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।...

कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कुरसेला के मधेली में गंगा तटबंध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।...

कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

बिहार में खूनी संघर्ष: दो भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी, एक की दर्दनाक मौत

बिहार में खूनी संघर्ष: दो भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी, एक की दर्दनाक मौत

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में चाकूबाजी की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।