सहरसा में दिनदहाड़े लूट: विरोध करने पर पिता को गोली मारी, बेटे से भी नगदी छीनी

सहरसा में दिनदहाड़े लूट: विरोध करने पर पिता को गोली मारी, बेटे से भी नगदी छीनी

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया, जबकि पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया है।

सहरसा में दिनदहाड़े लूट विरोध करने पर पिता को गोली मारी बेटे से भी नगदी छीनी

सहरसा में दिनदहाड़े लूट: विरोध करने पर पिता को गोली मारी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

इन्द्रदेव / सहरसा : बिहार में दिन प्रतिदिन काफी ही तेजी से अपराध बढ़ता जा रहा है. बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सफहा और बरदाहा के बीच रविवार को दिनदहाड़े तीन हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर अपराधियों ने पिता को गोली मार दी और बेटे से भी नगदी छीनकर फरार हो गए.

पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने बताया कि वे अपने पुत्र मोहम्मद मोइनुद्दीन के साथ खासी बकरी खरीदने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली. बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई, फिर हथियार के बल पर लूटपाट शुरु कर दी.

अपराधियों ने मोहम्मद इसराइल की जेब से 34 हजार रुपये निकाल लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो उनके दाहिने हाथ को आर-पार कर गई. इसके बाद उनके पुत्र से भी करीब 4,500 रुपये छीन लिए गए. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

घायल अवस्था में ही पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. घायल के बयान के अनुसार कुल 38,500 रुपये की लूट हुई है और उनके दाहिने हाथ में गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं आसपास के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- पटना में हाईवे पर ‘कस्टम ऑपरेशन’ या बड़ी साजिश? 17 किलो सोना लेकर कौन फरार हुआ और कैसे उड़ गए 25 करोड़?

संबंधित सामग्री

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल 

राजनीति

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल 

बेगूसराय हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। उन्होंने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों में विफल रहने का आरोप लगाया।

6 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर मामले की जांच तेज, वित्त विभाग की टीम पहुंची बोकारो 

झारखंड

6 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर मामले की जांच तेज, वित्त विभाग की टीम पहुंची बोकारो 

18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट! पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

बिहार

18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट! पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

दानापुर सोना लूटकांड का पर्दाफाश! 5.4kg सोने के साथ मास्टरमाइंड अमरनाथ गोपी गिरफ्तार। 18 महीने से हो रही थी रेकी, बाकरगंज भी था निशाने पर। SIT और STF की बड़ी कामयाबी।

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली,  लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

बिहार

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली, लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

साल 2012 से फरार हमला और लूटकांड के आरोपी नक्सली को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात नक्सली के उपर सीआरपीएफ की सर्चिंग पार्टी पर जानलेवा हमले का आरोप है।