16 से 21 जुलाई तक बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट परिवर्तन

रेलवे का मेगा ब्लॉक

16 से 21 जुलाई तक बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट परिवर्तन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

16 से 21 जुलाई तक बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कई का रूट परिवर्तन

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है।

गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी 

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी तथा 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 21 जुलाई को छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस (15105/15106) का संचालन भी रद कर दिया गया है।

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 

मार्ग परिवर्तन वाली प्रमुख ट्रेनों में 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल है, जो 21 जुलाई को छपरा से वाराणसी जंक्शन और अयोध्या कैंट मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान इसका ठहराव सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट 

इसी तरह 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष तथा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेनों का संचालन छपरा होकर परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 

वहीं 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस को 17 जुलाई को वाराणसी मंडल में लगभग 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा, जिससे इसके समय में आंशिक विलंब हो सकता है।

संबंधित सामग्री

पटना पहुंचे नितिन नवीन, बांकीपुर सीट पर जीत के लिए आजमाएंगे ताकत

बिहार

पटना पहुंचे नितिन नवीन, बांकीपुर सीट पर जीत के लिए आजमाएंगे ताकत

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शाम पटना पहुंचे हैं। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

सावधान! बिहार में आसमान से बरसेगी आफत, वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से आंधी का डरावना अलर्ट!

बिहार

सावधान! बिहार में आसमान से बरसेगी आफत, वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से आंधी का डरावना अलर्ट!

बिहार में मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अब रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, बिहार को इस राज्य से जोड़ने वाली फोरलेन का टेंडर जारी

बिहार

अब रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, बिहार को इस राज्य से जोड़ने वाली फोरलेन का टेंडर जारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आरा से बैरिया रूट से बलिया तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 1564.19 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है।

अनंत सिंह और गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने के बाद मिली राहत

बिहार

अनंत सिंह और गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने के बाद मिली राहत

गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पेश हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी।

बिहार री-नीट घोटाले में बड़ा एक्शन, 22 मेडिकल छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

बिहार

बिहार री-नीट घोटाले में बड़ा एक्शन, 22 मेडिकल छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

बिहार के चर्चित री-नीट घोटाले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने के बाद अब 22 मेडिकल छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।