जमुई में देर रात लूट, बमबाजी और दस्तावेज जलाने की वारदात से दहला इलाका, पुलिस को अपराधियों ने दिया चुनौती!

By : News11 Bharat
जमुई में देर रात लूट, बमबाजी और दस्तावेज जलाने की वारदात से दहला इलाका, पुलिस को अपराधियों ने दिया चुनौती!

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जमुई/डेस्क:  जमुई जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. झगरूडीह गांव में करीब रात 2 बजे 8–9 नकाबपोश बदमाशों ने सुरेश पासवान के घर पर धावा बोल दिया. बदमाशों ने बमबाजी कर दहशत फैलाई और घर में घुसकर लूटपाट की.पीड़ित की पुत्री रूपा कुमारी ने बताया कि लूट का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. अपराधियों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली. इसके अलावा जमीन से जुड़े अहम कागज़ात भी जला दिए. वारदात के दौरान घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया गया.

घटना के बाद शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे में बंद लोगों को बाहर निकाला. बदमाशों द्वारा घर के बाहर बम फेंके जाने की भी बात सामने आई है. वहीं घर के बाहर से पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद किया है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है.

मामले पर सर्वजीत कुमार, थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से बम मिला है और जमीन के कागज़ात जलाने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि परिजन फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं, वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
यह पूरी घटना चकाई थाना क्षेत्र की है. पुलिस आरोपियों की पहचान औ. गि.फ्तारी के लिए लगाता. छापेमारी कर रही है. गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Big Breaking: राजस्थान के भिवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट में बिहार के 5 मजदूरों की मौत

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया