न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
धीरज कुमार सिंह / जमुई : जमुई नगर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवमपुरी मोहल्ले में खड़ी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन वाहन—मारुति सुजुकी इग्निस, महिंद्रा XUV300 और रेनो ट्राइबर—आग की चपेट में आ गए, जिनमें दो पूरी तरह जलकर राख हो गए जबकि एक वाहन आंशिक रूप से बचा लिया गया।
वाहन मालिक मिथुन पटेल ने बताया कि वह मननपुर से लौटकर कुछ ही मिनट पहले गाड़ी खड़ी कर अपने डेरे पर गए थे, तभी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि तेज गर्मी और धूप को संभावित वजह माना जा रहा है।
इन दिनों बढ़ते तापमान की वजह से गाड़ियों में आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसी कई घटनाएं हो रही है जिसमें चलती कार, बाईक में अचानक आग लग जा रही है। ऐसे में सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें - Mokama Mahadangl Doom: 51 लाख नकद और चांदी की गदा—मोकामा के महादंगल में जीत पर बरसेगा बड़ा इनाम !